नारायणपुर जिले के एजुकेशन हब गरांजी में संचालित JEE-NEET कोचिंग सेंटर ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। JEE Mains 2025-26 में 31 में से 15 विद्यार्थियों का चयन JEE Advanced के लिए हुआ है, जो दूरस्थ क्षेत्र में शिक्षा के बढ़ते स्तर को दर्शाता है।

नारायणपुर जैसे दूरस्थ और आदिवासी अंचल में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित परियोजना JEE-NEET कोचिंग सेंटर (एजुकेशन हब गरांजी) ने लगातार बेहतर परिणाम देकर अपनी उपयोगिता साबित की है।
JEE Mains 2025-26 परीक्षा में इस कोचिंग सेंटर से जुड़े कुल 31 विद्यार्थियों में से 15 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल करते हुए JEE Advanced के लिए क्वालिफाई किया है। इनमें से 13 विद्यार्थी परियोजना कोचिंग सेंटर से और 2 विद्यार्थी कन्या शिक्षा परिसर से हैं।
यह सफलता न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि जिला प्रशासन के निरंतर प्रयासों और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का भी प्रतिफल है। सीमित संसाधनों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद छात्रों ने यह साबित किया है कि सही दिशा और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
इस उपलब्धि पर कलेक्टर नम्रता जैन, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो और प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार देहारी ने चयनित विद्यार्थियों एवं कोचिंग सेंटर के शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
प्रशासन का मानना है कि इस तरह की पहल से जिले के और अधिक विद्यार्थी प्रेरित होंगे और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएंगे।

नारायणपुर के एजुकेशन हब गरांजी की यह सफलता यह दर्शाती है कि यदि सही मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। यह उपलब्धि जिले के शिक्षा क्षेत्र में एक नई उम्मीद और प्रेरणा का संदेश देती है।

By आकाश सिंह

आकाश सिंह ठाकुर खोजी पत्रकार | नारायणपुर, छत्तीसगढ़ आकाश सिंह ठाकुर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के निवासी हैं और विगत 5 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं। वे आदिवासी अंचलों, अबूझमाड़ क्षेत्र और बस्तर संभाग से जुड़ी स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक, सांस्कृतिक एवं जमीनी खबरों को प्रमुखता से देश-दुनिया के सामने लाने का कार्य कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनसमस्याओं की पड़ताल, प्रशासनिक गतिविधियों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग और हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ को मंच देना उनकी पत्रकारिता की पहचान है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, आदिवासी समाज, ग्रामीण विकास और सामाजिक सरोकारों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है। सत्य, निष्पक्षता और जनहित को केंद्र में रखकर पत्रकारिता करना उनका मूल उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *