महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के नाम परिवर्तन से नाराज कांग्रेस पार्टी अब खुलकर इस परिवर्तन के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक विरोध प्रदर्शन करती नजर आ रही है मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मनरेगा बचाओ संग्राम आंदोलन का प्रथम चरण प्रारंभ किया गया।

 

मनरेगा बचाव अभियान नारायणपुर

11 जनवरी दिन रविवार सुबह 11 बजे नगर के प्रमुख स्थल जय स्तम्भ चौक पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण मौन व्रत रखकर एक दिवसीय उपवास किया और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा देश की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसके अंतर्गत ग्रामीण मजदूरों को प्रतिवर्ष 100 दिनों का रोजगार पाने का कानूनी अधिकार प्राप्त है। इस योजना के तहत मजदूरी भुगतान की जिम्मेदारी केंद्र सरकार द्वारा 90 प्रतिशत तथा राज्य सरकार द्वारा 10 प्रतिशत वहन की जाती रही है। कांग्रेस का आरोप है कि वर्तमान में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना को कमजोर करने और धीरे-धीरे समाप्त करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे करोड़ों गरीब मजदूरों, आदिवासियों और ग्रामीण हितग्राहियों के रोजगार के अधिकार पर सीधा कुठाराघात हो रहा है। लंबित मजदूरी भुगतान और काम की उपलब्धता में कमी से ग्राम जा रहा है।
इसी जनविरोधी नीति के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम आंदोलन की शुरुआत की गई है। आंदोलन के तहत जय स्तम्भ चौक पर आयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने महात्मा गांधी के विचारों को स्मरण करते हुए अहिंसक और शांतिपूर्ण तरीके से मौन व्रत रखकर केंद्र सरकार को चेतावनी दी।
कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि मनरेगा योजना को कमजोर करने के बजाय इसे और अधिक सशक्त किया जाए, लंबित मजदूरी का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए और ग्रामीण मजदूरों के रोजगार के अधिकार की रक्षा की जाए। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया, तो आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और अधिक व्यापक और उग्र रूप दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मनरेगा बचाओ संग्राम जिला प्रभारी बिरेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनू नेताम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीवान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष सुनीता मांझी, पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन, पूर्व अध्यक्ष अमित भद्र, जिला पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, जनपद पंचायत पूर्व अध्यक्ष पण्डी राम वड्डे, जिला कांग्रेस सचिव संजय राय, एनएसयूआई प्रदेश सचिव जय वट्टी, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष सुगदू उसेंडी, वीपी शुक्ला, शब्बीर बढ़गुजर, गजा पटेल, राजेश साहू, सरपंच गणेश शोरी, कांग्रेस सदस्य रमेश ध्रुव, कृष्णा देवांगन, सुक्कू सलाम, हेमंत सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मनरेगा बचाओ संग्राम पर उतरे कांग्रेसी, जय स्तम्भ चौक पर गांधी प्रतिमा के समाने मौन व्रत व उपवास रखकर किया विरोध प्रदर्शनl The Congress party organized a protest to save MGNREGA, gathering at Jay Stambh Chowk. The demonstration featured a silent fast in front of the statue of Gandhi, highlighting their commitment to the presence of numerous Congress workers underscored the collective effort to advocate for the preservation of this vital employment scheme. The cause. Key figures in attendance included district in-charge program. Bires Thakur, state Congress general secretary Rajanu Netam, and various local leaders, reflecting a unified stance against the challenges facing the

By आकाश सिंह

आकाश सिंह ठाकुर खोजी पत्रकार | नारायणपुर, छत्तीसगढ़ आकाश सिंह ठाकुर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के निवासी हैं और विगत 5 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं। वे आदिवासी अंचलों, अबूझमाड़ क्षेत्र और बस्तर संभाग से जुड़ी स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक, सांस्कृतिक एवं जमीनी खबरों को प्रमुखता से देश-दुनिया के सामने लाने का कार्य कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनसमस्याओं की पड़ताल, प्रशासनिक गतिविधियों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग और हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ को मंच देना उनकी पत्रकारिता की पहचान है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, आदिवासी समाज, ग्रामीण विकास और सामाजिक सरोकारों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है। सत्य, निष्पक्षता और जनहित को केंद्र में रखकर पत्रकारिता करना उनका मूल उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *