नारायणपुर जिले में “आओ बांटें खुशियां” अभियान के अंतर्गत प्रशासनिक संवेदनशीलता और सामाजिक सहभागिता का प्रेरक उदाहरण सामने आया, जब छत्तीसगढ़ राज्य ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के सहायक अभियंता विजय कुमार ध्रुव ने अपने परिवार के साथ अबूझमाड़िया बालक आश्रम में बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाकर खुशियां साझा कीं।

बच्चों को केक खिलाते सहायक अभियंता विजय ध्रुव

नारायणपुर, 14 जनवरी 2026 // कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन में संचालित “आओ बांटें खुशियां” अभियान के तहत क्रेडा के सहायक अभियंता विजय कुमार ध्रुव ने अपने परिवार के साथ अबूझमाड़िया बालक आश्रम, कानागांव पहुंचकर बालकों के साथ आत्मीय वातावरण में जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना एवं न्योता भोज की भावना के अनुरूप बच्चों के साथ केक काटा गया तथा उन्हें खीर, पुड़ी, फल एवं अन्य पौष्टिक आहार परोसे गए। कार्यक्रम के दौरान श्री ध्रुव ने बच्चों के साथ समय बिताते हुए उनसे बातचीत की और उनकी शिक्षा, दैनिक दिनचर्या तथा आवश्यकताओं की जानकारी ली।


उन्होंने आश्रम में रह रहे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय एवं आश्रम स्टाफ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। आयोजन के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली।

“आओ बांटें खुशियां” अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम न केवल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाला रहा, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदना और सहभागिता की भावना को भी मजबूत करता नजर आया। यह पहल दर्शाती है कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी जरूरतमंद बच्चों के जीवन में बड़ी खुशियां लाई जा सकती हैं।

By आकाश सिंह

आकाश सिंह ठाकुर खोजी पत्रकार | नारायणपुर, छत्तीसगढ़ आकाश सिंह ठाकुर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के निवासी हैं और विगत 5 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं। वे आदिवासी अंचलों, अबूझमाड़ क्षेत्र और बस्तर संभाग से जुड़ी स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक, सांस्कृतिक एवं जमीनी खबरों को प्रमुखता से देश-दुनिया के सामने लाने का कार्य कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनसमस्याओं की पड़ताल, प्रशासनिक गतिविधियों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग और हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ को मंच देना उनकी पत्रकारिता की पहचान है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, आदिवासी समाज, ग्रामीण विकास और सामाजिक सरोकारों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है। सत्य, निष्पक्षता और जनहित को केंद्र में रखकर पत्रकारिता करना उनका मूल उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *