वन मंत्री केदार कश्यप पहुंचे कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, छात्राओं की समस्याओं की सुनवाई, दिए जरूरी निर्देश।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं से मुलाकात

अबूझमाड़ ब्लॉक मुख्यालय ओरछा के एक दिवसीय दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने शिक्षा, खेल, कौशल विकास और कृषि से जुड़ी व्यवस्थाओं का व्यापक समीक्षा किया। आज दिनांक 24 नवंबर दिन सोमवार दोपहर 3 बजे कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं से बातचीत से लेकर धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण तक, मंत्री कश्यप का यह प्रवास कई महत्वपूर्ण निर्देशों और घोषणाओं के लिए यादगार रहा।

ओरछा पहुँचते ही मंत्री केदार कश्यप सबसे पहले कस्तूरबा गांधी आवासीय परिसर पहुंचे, जहाँ उन्होंने छात्राओं से सीधी बातचीत की।
उन्होंने छात्राओं से—मिल रही सुविधाओं,दैनिक जरूरतों,समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। छात्राओं ने खेल गतिविधियों के लिए कोच की मांग रखी।
मंत्री कश्यप ने तुरंत कलेक्टर प्रतिष्ठा को निर्देश देते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक व्यवस्था तत्काल प्राथमिकता के साथ की जाए।
मंत्री ने छात्राओं से सामान्य ज्ञान से जुड़े कई प्रश्न पूछे।
सही उत्तर देने वाली बच्चियों को— नकद राशि, चॉकलेट,देकर उनका हौसला बढ़ाया।

सभा को संबोधित करते हुए खेल और कौशल विकास पर जोर

मंत्री कश्यप ने कहा कि—बस्तर ओलंपिक ने भीतरू और दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को अपने खेल कौशल दिखाने का सशक्त मंच दिया है।अबूझमाड़ के मल्लखंब खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार— खेल, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट को प्राथमिकता देकर युवाओं को बेहतर रोजगार और अवसर प्रदान करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।

अपने संबोधन में मंत्री कश्यप ने कहा कि नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से सरकार दूरस्थ गांवों तक—

सड़क

स्वास्थ्य

शिक्षा

संचार
—जैसी मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाने में लगातार सफल हो रही है।
उन्होंने कहा कि यह योजना अबूझमाड़ के विकास की रीढ़ बन रही है।

प्रवास के दौरान मंत्री कश्यप धान खरीदी केंद्र, ओरछा पहुँचे, जहाँ उन्होंने—

किसानों का स्वागत किया

मॉइस्चर मीटर से धान की नमी की स्वयं जाँच की

धान के बोरे तौलकर पारदर्शिता की समीक्षा की

किसान बंजाराम ने 40 क्विंटल धान बेचकर 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मंत्री कश्यप ने अधिकारियों को किसानों की सुविधाएं बढ़ाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

कार्यक्रम में जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे—

रूपसाय सलाम (राज्य लघु वनोपज संघ अध्यक्ष)

नारायण मरकाम (जिला पंचायत अध्यक्ष)

संध्या पवार (सरपंच)

जिला पंचायत सदस्य गुड्डू उसेण्डी, राकेश उसेण्डी

पंकज जैन (चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष)

पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया

जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा खलखो

डीएफओ एम.जी. वेंकेटेशा

एसडीएम डॉ. सुमित गर्ग
साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, पत्रकार और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ओरछा का यह एक दिवसीय प्रवास शिक्षा, खेल, कृषि और बुनियादी विकास के मोर्चे पर कई महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए खास रहा। छात्राओं की मांगों पर तत्काल कार्रवाई, धान खरीदी केंद्र की पारदर्शी प्रक्रिया की पुष्टि और नियद नेल्लानार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर—इन सभी ने यह स्पष्ट किया कि सरकार अबूझमाड़ के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री कश्यप का यह दौरा क्षेत्र में विकास की गति को और मजबूती देता नजर आया।